26 Apr 2024, 11:36:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सानिया शीर्ष पर बरकरार, बोपन्ना युगल रैंकिंग में नौवें स्थान पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2016 7:45PM | Updated Date: Jan 11 2016 7:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत की सानिया मिर्जा ने डब्ल्यूए रैंकिंग में महिला युगल में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है जबकि उनकी जोड़ीदार स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस दूसरे स्थान पर हैं। सानिया 11395 अंक के साथ शीर्ष पर चल रही है जबकि हिंगिस के 11355 अंक हैं।
     

दुनिया की नंबर एक महिला युगल टीम सानिया और हिंगिस ने लगातार 26 मैच जीते हैं। इस दौरान इस जोड़ी ने छह खिताब जीते जिसमें अमेरिकी ओपन, ग्वांग्झू, वुहान, बीजिंग, डब्ल्यूटीए फाइनल्स और ब्रिसबेन में खिताब शामिल हैं। वर्ष 2012 के सारा इरानी और रोबर्टा विंची की इटली की जोड़ी के लगातार 25 मैच जीतने के बाद यह सबसे लंबी जीत का क्रम है।
    

भारतीय पुरूषों में रोहन बोपन्ना युगल में शीर्ष 10 में शामिल एकमात्र भारतीय हैं। वह नौवें स्थान पर हैं। पुरूष एकल में युकी भांबरी 95वें स्थान के साथ शीर्ष भारतीय हैं। उन्हें दो स्थान क नुकसान हुआ है। साकेत मयनेनी 168वें स्थान के साथ दूसरे नंबर के भारतीय हैं जबकि सोमदेव देववर्मन 173वें स्थान पर हैं। सर्बिया के नोवाक जोकोविच शीर्ष पर चल रहे हैं जबकि उनके बाद ब्रिटेन के एंडी मरे और स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर का नंबर आता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »