26 Apr 2024, 10:02:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वावरिंका की चेन्नई ओपन में खिताबी हैट्रिक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2016 1:18AM | Updated Date: Jan 11 2016 1:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। शीर्ष वरीय स्टेन वावरिंका ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करते हुए बोर्ना कोरिच को फाइनल में आसानी से हराकर चेन्नई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में पुरूष एकल खिताब की हैट्रिक पूरी की।
    

दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी और दो बार के गत चैम्पियन वावरिंका ने दुनिया के 44वें नंबर के खिलाड़ी कोरिच को एक घंटे और 26 मिनट में सीधे सेटों में 6-3, 7-5 से हराया। वावरिंका ने क्रोएशिया के कोरिच के खिलाफ अपना दबदबा बरकरार रखते हुए तीसरी जीत दर्ज की जबकि इस दौरान चेन्नई में जीत के अपने क्रम को 12 मैचों तक पहुंचाया।
    

वावरिंका ने कोरिच के खिलाफ शुरू से ही दबदबा बनाए रखा जबकि क्रोएिशयाई खिलाड़ी को अपनी सर्विस को लेकर जूझना पड़ा।  स्विट्जरलैंड के दो बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन वावरिंका ने पहले सेट के छठे गेम में कोरिच की सर्विस तोड़ी और फिर पांच ब्रेक प्वाइंट बचाते हुए अपनी सर्विस बरकरार रखकर बढ़त को 5-2 तक पहुंचाया। कोरिच ने इसके बाद अपनी सर्विस बचाई जबकि वावरिंका ने भी अपनी सर्विस बरकरार रखते हुए सेट जीत लिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »