27 Apr 2024, 06:16:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सानिया और हिंगिस की स्टार जोड़ी बनी वर्ल्ड टेनिस चैंपियन 2015

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 23 2015 10:47AM | Updated Date: Dec 23 2015 10:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस की स्टारर जोड़ी को अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) ने 2015 सत्र में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए महिला युगल विश्व चैम्पियन घोषित किया। साल 2000 में एकल में विश्व चैम्पियन बनी हिंगिस को 15 साल बाद दोबारा आईटीएफ विश्व चैम्पियन चुना गया है।    

सानिया और हिंगिस ने इस साल मार्च में जोड़ी बनाई थी और इसके बाद पूरे सत्र में इस जोड़ी का दबदबा देखने को मिला। इस जोड़ी ने विंबलडन और अमेरिकी ओपन के साथ दो ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने के अलावा सात और टूर्नामेंट भी जीते।

इस जोड़ी ने अमेरिकी ओपन की शुरुआत से पिछले 22 मैच जीते हैं और इसमें ग्वांग्क्षू, वुहान, बीजिंग के अलावा डब्ल्यूटीए फाइनल्स का खिताब भी शामिल है। सानिया और हिंगिस ने साल में 55 मैच जीते जबकि सिर्फ सात गंवाए।    

सानिया ने कहा कि मेरे और मार्टिना के लिए शानदार साल के बाद मैं आईटीएफ से यह पुरस्कार हासिल करके काफी सम्मानित महसूस कर रही हूं। यह बेजोड़ है कि एक साथ खेलते हुए इतने कम समय के दौरान हमने इतना सब कुछ हासिल किया। मैं उन सभी की आभारी हूं जिन्होंने मेरे करियर के दौरान मेरी मदद की और उम्मीद करती हूं कि मेरी सफलता भारत में अन्य लड़कियों को प्रेरित करेगी।    

आईटीएफ ने साथ ही अमेरिका की सेरेना विलियम्स और सर्बिया के नोवाक जोकोविच को 2015 का आईटीएफ विश्व चैम्पियन चुना। सेरेना को छठी बार महिला विश्व चैम्पियन चुना गया जबकि जोकोविच पांचवीं बार पुरुष चैम्पियन बने।


 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »