26 Apr 2024, 16:54:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अभी ओलंपिक के बारे में नहीं सोच रही: सानिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 25 2015 9:36PM | Updated Date: Nov 25 2015 9:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। दुनिया की नंबर एक महिला युगल टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने आज कहा कि वह ओलंपिक के लिए लिएंडर पेस के साथ जोड़ी बनाने के बारे में नहीं सोच रही क्योंकि इसमें अभी छह महीने से अधिक का समय बचा है।

महेश भूपति के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय प्रीमियर टेनिस लीग से पूर्व टेनिस मास्टर्स मुकाबले में पेस और मार्टिना नवरातिलोवा की जोड़ी को हराने के बाद सानिया ने कहा, ‘‘मेरे लिए अब भी यह छह से सात महीने दूर है। फिलहाल मैं इसके बारे में नहीं सोच रही हूं। ओलंपिक के करीब आने पर फैसला करूंगी। सर्वश्रेष्ठ टीम को आगे किया जाना चाहिए। पांच-छह महीने में हम यह फैसला करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ओलंपिक से पहले हमें तीन ग्रैंडस्लैम खेलने हैं। टेनिस खिलाड़ी के रूप में हमारे पास ऐसी सुविधा नहीं है कि हम ओलंपिक के लिए छह महीने पहले तैयारी शुरू कर दें। लेकिन जब हम वहां पहुंचेंगे तो देश के लिए पदक जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने की कोशिश करेंगे।’’

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »