26 Apr 2024, 19:38:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जोकोविच ने रिकार्ड लगातार चौथा फाइनल्स खिताब जीता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 23 2015 7:08PM | Updated Date: Nov 23 2015 7:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने कल रात रोजर फेडरर को 6-3, 64 से हराकर रिकार्ड लगातार चौथी बार एटीपी टूर फाइनल्स जीत लिया।
    

जोकोविच टूर्नामेंट के 46 साल के इतिहास में पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने लगातार चार बार खिताब जीता है। सत्र के इस आखिरी टूर्नामेंट में पांच जीत दर्ज करके वह पीट सम्प्रास और इवान लैंडल की जमात मेें शामिल हो गए।
    

सिर्फ फेडरर ने उनसे अधिक छह टूर फाइनल्स खिताब जीते हैं। रिकार्ड 15वां टूर फाइनल खेल रहे जोकोविच ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इस साल 88 मैचों में रिकार्ड 82वीं जीत दर्ज की। उन्हें जीत के साथ 1.05 मिलियन डालर मिले। इस साल जोकोविच ने विम्बलडन, आस्ट्रेलियाई ओपन और अमेरिकी ओपन खिताब भी अपने नाम किये थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »