26 Apr 2024, 22:43:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जोकोविच का सामना नडाल से, फेडरर ने निशिकोरि को हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2015 1:22PM | Updated Date: Nov 20 2015 1:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने थामस बर्डीच को 6.3 , 7.5 से हराकर टूर फाइनल्स सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि रोजर फेडरर ने जापान के केइ निशिकोरि को मात दी। फेडरर ने 7.5, 4.6, 6.4 से जीत दर्ज की। वहीं  साल तीन ग्रैंडस्लैम जीत चुके जोकोविच इस जीत के साथ ग्रुप में फेडरर के बाद दूसरे स्थान पर रहे।

अब उनका सामना सेमीफाइनल में नडाल से होगा जो स्टान वावरिंका और एंडी मर्रे को हराने के बाद फार्म में लौट आए हैं। वहीं रिकाॅर्ड छह बार टूर फाइनल्स जीत चुके फेडरर की टक्कर मर्रे या वावरिंका से होगी।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »