27 Apr 2024, 00:27:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

नोवाक जोकोविक ने जीता शंघाई मास्टर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2015 8:14PM | Updated Date: Oct 18 2015 8:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शंघाई। दुनिया ने नंबर एक टेनिस खिलाडी सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने रविवार को शंघाई मास्टर्स टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। जोकोविक ने फाइनल में फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा को एक घंटा 19 मिनट में 6-2, 6-4 से हराया। 10 ग्रैंडस्लैम विजेता जोकोविक के आगे 16वीं वरीयता प्राप्त सोंगा की एक नहीं चली। जोकोविक ने इस साल पांच 1000 मास्टर्स टूर्नामेंट इंडियन वेल्स, मियामी, मोंटे कार्लो, रोम व शंघाई मास्टर्स जीत लिए हैं। वे मोंट्रियल में फाइनल में एंडी मरे तथा सिनसिनाटी में रोजर फेडरर से हार गए थे।

वर्ष 2011 में जोकोविक ने पांच मास्टर्स खिताब इंडियन वेल्स, मियामी, मोंट्रियल, मैड्रिड व रोम जीते थे। जोकोविक के अलावा आज तक कोई खिलाडी दो बार साल में पांच मास्टर्स खिताब नहीं जीता है। स्पेन के राफेल नडाल ने वर्ष 2013 में तथा अमेरिका के जिमी कोनर्स ने 1976 में पांच-पांच मास्टर्स खिताब जीते थे। जोकोविक के अब 25 मास्टर्स 1000 खिताब हो गए हैं और वे नडाल (27) के बाद दूसरे स्थान पर हैं। 28 वर्षीय जोकोविक ने इस साल चार ग्रैंडस्लैम फाइनल खेले और तीन में विजयी रहे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »