26 Apr 2024, 11:27:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Tennis

बोपन्ना और कुबोट की जोड़ी शंघाई मास्टर्स से बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2015 9:02PM | Updated Date: Oct 17 2015 9:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शंघाई। रोहन बोपन्ना और लुकास कुबोट की जोड़ी को आज यहां एटीपी शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में मार्सेलो मेलो और रावेन क्लासेन की जोड़ी के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा।
    

भारत और पोलैंड की आठवीं वरीय जोड़ी को एक घंटे और 34 मिनट में ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका की छठी वरीय जोड़ी ने 3-6, 7-6, 10-7 से हराया। दोनों टीमों ने कड़ा टेनिस खेला और इस दौरान कई ब्रेक प्वाइंट बचाए।
     

बोपन्ना और कुबोट की जोडी ने सात में से पांच ब्रेक प्वाइंट बचाए जबकि विरोधी जोड़ी ने सिर्फ एक बार अपनी सर्विस गंवाई और इस दौरान छह ब्रेक प्वाइंट बचाए।
     

अमेरिकी ओपन के बाद से अपने नियमित साझेदार फ्लोरियन मर्जिया के साथ नहीं खेल रहे बोपन्ना ने मैड्रिड मास्टर्स का खिताब जीता था जो मौजूदा सत्र में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। मैड्रिड के बाद बोपन्ना पहली बार किसी मास्टर्स प्रतियोगिता के अंतिम चार में पहुंचे थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »