26 Apr 2024, 13:54:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Tennis

युकी ने वेस्ली को हराया, फाइनल में पहुंचे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2015 7:52PM | Updated Date: Sep 26 2015 7:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ताईवान। युकी भांबरी ने डेविस कप में जिरी वेस्ली के खिलाफ शिकस्त का बदला चुकता करते हुए आज यहां चेक गणराज्य के दुनिया के 40वें नंबर के खिलाड़ी को सीधे सेटों में हराकर एटीपी चैलेंजर टेनिस प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाई।
    

युकी ने अपने एकल करियर की दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए शीर्ष वरीय वेस्ली को 125000 डालर इनामी हार्ड कोर्ट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में 7-6, 6-0 से हराया।
    

इस जीत से युकी को 75 अंक मिलना तय हो गया है और अगर वह एक और जीत दर्ज करते हैं तो उन्हें 125 अंक मिलेंगे जिससे वह शीर्ष 100 में जगह बना सकते हैं।
    

युकी को इससे पहले पिछले हफ्ते नयी दिल्ली में डेविस कप के चौथे करो या मरो के मुकाबले में वेस्ली के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा था और उन्होंने आज इसका बदला चुकता कर दिया। युकी ने इस सत्र में चौथी बार चैलेंजर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है।
    

शीर्ष 100 में शामिल खिलाड़ी के खिलाफ यह युकी की सिर्फ पांचवीं जीत है और शीर्ष 50 में शामिल खिलाड़ी के खिलाफ दूसरी जीत है। उन्होेंने अपने करियर की सबसे बड़ी जीत पिछले साल चेन्नई ओपन में दुनिया के 16वें नंबर के खिलाड़ी इटली के फाबियो फोगनीनी के खिलाफ दर्ज की थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »