27 Apr 2024, 09:49:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सानिया और हिंगिस की जोड़ी ने जीता यूएस ओपन का ख़िताब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2015 11:33PM | Updated Date: Sep 13 2015 11:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयार्क। भारत की सानिया मिर्ज़ा और स्विट्ज़रलैंड की मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने यूएस ओपन का वीमेंस डबल्स का ख़िताब जीत लिया है।
 
सानिया-हिंगिस की जोड़ी ने चौथी वरीयता प्राप्त केसी डेलाक्यूआ और यारोस्लाम श्वेदोवा की जोड़ी को 6-3, 6-3 से हराया। सानिया-हिंगिस ने पहला सेट सिर्फ़ 31 मिनट में  जीता और दूसरा सेट 38 मिनट में जीता।

इस जीत के साथ ही टॉप रैंकिंग जोड़ी ने साल का दूसरा ग्रैंड स्लैम ख़िताब अपने नाम किया। इसी साल सानिया-हिंगिस की जोड़ी विंबलडन जीत चुकी हैं। हिंगिस इससे पहले लिएंडर पेस के साथ मिलकर मिक्स्ड डबल्स का ख़िताब जीत चुकी हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »