27 Apr 2024, 08:44:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वीनस को हराकर सेरेना अमेरिकी ओपन सेमीफाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 9 2015 1:13PM | Updated Date: Sep 9 2015 1:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयाॅर्क। दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने 1988 के बाद पहले कैलेंडर ग्रैंडस्लैम की ओर कदम रखते हुए अपनी बड़ी बहन वीनस विलियम्स को 6.2, 1.6, 6.3 से हराकर अमेरिकी ओपन सेमीफाइनल में जगह बना ली।


तीन बार की गत चैम्पियन सेरेना अब इटली की 43वीं रैंकिंग वाली राबर्टा विंची से खेलेगी जिसने फ्रांस की 40वीं रैंकिंग वाली क्रिस्टीना म्लादेनोविच को 6.3, 5.7, 6.4 से हराया।


सेरेना अब 27 साल बाद पहला कॅरियर ग्रैंडस्लैम पूरा करने से सिर्फ दो जीत दूर है। स्टेफी ग्राफ ने 1988 में यह कारनामा किया था। सेरेना ओपन युग में ग्राफ के 22 ग्रैंडस्लैम एकल खिताब के रिकाॅर्ड की बराबरी से भी एक खिताब पीछे है जबकि आॅस्ट्रेलिया की मार्गरेट कोर्ट के सर्वकालिक रिकाॅर्ड से दो खिताब की दूरी पर है।


सेरेना ने क्वार्टर फाइनल मैच में 35 विनर और 12 ऐस लगाए और 22 सहज गलतियां की। वीनस ने 24 विनर, आठ ऐस लगाये जबकि 15 सहज गलतियां की। विंची के खिलाफ सेरेना का कैरियर रिकार्ड 4.0 का है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »