26 Apr 2024, 07:03:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पेस, सानिया यूएस ओपन के दूसरे दौर में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 4 2015 8:47PM | Updated Date: Sep 4 2015 8:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयार्क। देश के चोटी के युगल खिलाड़ी लिएंडर पेस और सानिया मिर्जा ने अपने-अपने मुकाबलों के सीधे सेटों में जीत दर्ज करके यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनायी।


पेस और उनके स्पेनिश जोड़ीदार फर्नांडो वर्डास्को ने पुरूष युगल के पहले दौर में फ्लोरिन मेयर और फ्रैंक मोडेर की जर्मनी जोड़ी को आसानी से 6-2, 6-3 से हराया।


पेस और वर्डास्को को अगले दौर में जगह बनाने में केवल 62 मिनट का समय लगा। उन्होंने दो बार ब्रेक प्वाइंट बचाये और इस बीच उन्हें जो ब्रेक प्वाइंट हासिल करने तीन मौके मिले उनमें उन्होंने सफलता हासिल की।


उनका अगला सामना अमेरिका जाइंट किलर स्टीव जानसन और सैम क्वेरी से होगा जिन्होंने माइक और बाब ब्रायन की शीर्ष वरीयता प्राप्त हमवतन जोड़ी को 7-6, 5-7, 6-3 से हराकर बड़ा उलटफेर किया।


महिला युगल में भारतीय स्टार सानिया और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस ने पहले दौर में अमेरिका की कैटलिन क्रिस्टियन और सबरीना सैंटामारिया को 6-1, 6-2 से पराजित किया।


सानिया और हिंगिस को हालांकि 56 मिनट तक चले इस मैच में दो बार अपनी सर्विस गंवानी पड़ी लेकिन दूसरी तरफ उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम की सात बार सर्विस तोड़ी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »