26 Apr 2024, 17:31:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सानिया मिर्जा की टॉप रैंकिंग बरकरार, बोपन्ना फिसले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2015 11:30AM | Updated Date: Aug 26 2015 11:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्‍यूयॉर्क। विंबलडन महिला युगल चैंपियन और देश की शीर्ष टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ताजा जारी वर्ल्ड टेनिस रैंकिंग में अपने नंबर वन स्थान पर बरकरार हैं। वहीं, पुरुष युगल खिलाड़ी रोहन बोपन्ना को रैंकिंग में एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है।
 
सानिया और उनकी जोड़ीदार स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस को रविवार को खत्म हुए सिनसिनाटी टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हार झेलनी पड़ी थी, लेकिन इससे उनकी रैंकिंग में कोई फर्क नहीं पड़ा है। ये जोड़ी महिला युगल रैंकिंग में अपने नंबर एक स्थान पर बरकरार हैं। पुरुष युगल रैंकिंग में भारत के स्टार खिलाड़ी बोपन्ना एक स्थान के नुकसान के साथ 10वें नंबर पर खिसक गए हैं।
 
 
बोपन्ना और उनके जोड़ीदार फ्लोरिन मेर्जिया सिनसिनाटी मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में हार गए थे। हालांकि अनुभवी खिलाड़ी लिएंडर पेस को एक स्थान का फायदा हुआ है और वह 29वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा अन्य भारतीय खिलाड़ी पुरव राजा ने भी रैंकिंग में पांच स्थान की छलांग लगाई है। वो 88वें नंबर पर पहुंच गए हैं। पुरुष एकल रैंकिंग में युकी भांबरी पांच स्थान उठकर 144वें नंबर पर पहुंच गए हैं। सोमदेव देववर्मन ने भी चार स्थान की छलांग लगाई है और वह 152वें स्थान पर हैं। साकेत मेनेनी पांच स्थान के सुधार के साथ 199वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »