27 Apr 2024, 07:15:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Tennis

युकी एकल के सेमीफाइनल और युगल फाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2015 7:52PM | Updated Date: Aug 22 2015 7:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वैंकूवर। भारत के युकी भांबरी ओडलम ब्राउन वेनोपेन टूर्नामेंट के एकल सेमीफाइनल में पहुंच गए जबकि चैलेंजर स्तर पर उन्होंने लगातार दूसरे युगल फाइनल में प्रवेश किया। युकी ने सभी छह ब्रेक प्वाइंट बचाकर उजबेकिस्तान के फारूक डस्टोव को 6-4, 6-4 से मात दी। युकी का यह डस्टोव से दूसरा मुकाबला था। इससे पहले इस प्रतिद्वंद्वी ने उन्हें 2012 डेविस कप में हराया था।
   

युकी ने मैच के बाद कहा,‘‘ यह कठिन मुकाबला था लेकिन मैं दोनों सेट में उसकी सर्विस तोड़ने में कामयाब रहा। मैने आक्रामक होने की कोशिश की और कामयाब रहा।’’ अब युकी का सामना इस्राइल के डुडी सेला से होगा। बाद मे युकी और न्यूजीलैंड के माइकल वीनस युगल फाइनल में पहुंच गए जब उनके प्रतिद्वंद्वी मारियस कोपिल और जर्गेन मेल्जर ने कंधे की चोट की वजह से उन्हें वाकओवर दे दिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »