26 Apr 2024, 09:51:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

PHOTOS: फैशन मैगजीन के कवर पेज पर छाईं सेरेना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2015 1:29PM | Updated Date: Aug 12 2015 1:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। वर्ल्ड नंबर वन टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क फैशन मैगजीन के लिए ग्लैमरस फोटोशूट कराया है। इसके जरिए उन्होंने सेरेना विलियम्स सिग्नेचर स्टेटमेंट स्प्रिंग 2015 कलेक्शन को प्रमोट किया है। 
 
फोटोज में ग्लैमर के अलावा कर्वी बॉडी और सिक्सपैक एब्स दिखाई दे रहा है। 33 वर्षीय सेरेना विलियम्स की फोटो को फैशन मैगजीन ने कवर पर जगह दी है। यह पहला मौका नहीं है, जब नंबर वन खिलाड़ी किसी मैगजीन के कवर पेज पर छाईं हों, लेकिन उनकी फोटो में सिक्सपैक एब्स और ग्लैमर पहली बार एक साथ नजर आए।
 
सिक्सपैक एब्स में सेरेना विलियम्स
सेरेना ने इस जबर्दस्त फोटोशूट के कुछ फोटोज अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं। इन फोटोज को अभी तक 88 हजार लोग लाइक्स कर चुके हैं। यह पहला मौका है जब 21 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन ने इस तरह का सैक्सी फोटोशूट करवाया है, जिसमें वे अपने एब्स और सुगठित काया दिखाती नजर आ रही हैं।
 
सेरेना ने कहा कि वे जीवन भर टेनिस से जुड़ी नहीं रह सकती हैं। उनके जीवन में टेनिस के अलावा बहुत सारी अन्य गतिविधियों का भी महत्व हैं। सेरेना अब न्यूयार्क के फ्लशिंग मेडोज में यूएस ओपन खिताब की रक्षा करती हुए नजर आएंगी।
 
सेरेना अब भी टॉप पर
सर्बियाई टेनिस स्टार नोवाक जोकोविक और अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने पुरुष और महिला वर्ग की रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। विंबलडन और आॅस्ट्रेलियन ओपन चैम्पियन जोकोविक ने 13,755 अंक के साथ एटीपी रैंकिंग में अपनी बादशाहत कायम रखी है।
 
28 वर्षीय स्विस स्टार रॉजर फेडरर दूसरे, ब्रिटेन के एंडी मरे तीसरे, जापान के केई निशिकोरी चौथे, स्विट्जरलैंड के स्टानिस्लास वॉवरिंका पांचवें, चेक गणराज्य के टॉमस बर्डिच छठे, स्पेन के डेविड फेरर 7वें, क्रोएिशिया के मारिन सिलिच 8वें, स्पेन के राफेल नडाल 9वें और कनाडा के मिलोस राओनिक दसवें स्थान पर हैं।
 
ग्लैमरस अंदाज में कर्वी बॉडी दिखाती सेरेना विलियम्स
 
 
 
 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »