26 Apr 2024, 19:17:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सानिया मिर्जा ने तोड़ा ट्रैफिक नियम, पुलिस ने काटा 200 रु. का चालान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2015 1:07PM | Updated Date: Aug 11 2015 1:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा पर हैदराबाद पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया। पुलिस सूत्रों के अनुसार यातायात पुलिस ने विंबलडन महिला डबल्स खिताब जीतकर पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाने वाली टेनिस सनसनी सानिया पर सोमवार को 200 रुपए का जुर्माना किया क्योंकि उनकी कार की नंबर प्लेट नियमों के अनुसार नहीं थी। 

28 वर्षीय सानिया शहर के पॉश जुबली हिल्स एरिया में चेकिंग के दौरान सानिया की कार की नंबर प्लेट नियमों के अनुरूप नहीं पाई गई जिसके चलते पुलिसकर्मी ने चालान काटा। सानिया तेलंगाना की ब्रांड एम्बेसडर भी हैं। उन्हें 2014 में तेलंगाना राज्य का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया था। 

देश और दुनिया में तेलंगाना को प्रमोट करने की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई हैं। इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर भी रांची पुलिस ने नंबर प्लेट को सही तरीके से नहीं लगाने के कारण जुर्माना लगाया था। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »