26 Apr 2024, 08:20:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बोपन्ना-मर्जिया सिटी ओपन के क्वार्टर फाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2015 5:39PM | Updated Date: Aug 4 2015 5:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। रोहन बोपन्ना और फ्लोरिन मर्जिया की जोड़ी ने खराब शुरूआत से उबरते हुए यहां एटीपी सिटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में एंडी मरे और डेनियल नेस्टर की जोड़ी को हराकर कवार्टर फाइनल में जगह बनाई। भारत के बोपन्ना और रोमानिया के उनके जोड़ीदार ने 1753020 डाॅलर इनामी हार्ड कोर्ट प्रतियोगिता के पहले दौर में स्काटलैंड और कनाडा की जोड़ी को 2-6, 6-1, 10-3 से हराया।

बोपन्ना और मर्जिया ने दूसरा सेट जीतकर मुकाबला बराबर करने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और यह जोड़ी सुपर टाईब्रेक में पूरी तरह से हावी रही। भारत और रोमानिया की यह जोड़ी अगले दौर में बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव और अमेरिका के मार्डी फिश की जोड़ी से भिड़ेगी। क्वालीफाइंग राउंड के पहले दौर में सोमदेव देववर्मन की हार के साथ एकल में कोई भारतीय नहीं बचा है।

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »