26 Apr 2024, 12:19:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सेरेना, जोकोविच को अमेरिकी ओपन में सीधे एंट्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2015 5:56PM | Updated Date: Jul 23 2015 5:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयाॅर्क। कैलेंडर वर्ष में ग्रैंडस्लैम पूरा करने की कोशिश में जुटी सेरेना विलियम्स और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को अमेरिकी ओपन में सीधे प्रवेश मिला है। अमेरिकी टेनिस संघ ने कहा कि, अगले महीने शुरू हो रहे साल के आखिरी ग्रैंडस्लैम में दुनिया के 99 शीर्ष रैंकिंग वाले पुरूष और 100 महिला खिलाड़ी खिताब के लिए भिड़ेंगे। 
 
तीन बार की चैम्पियन सेरेना एक ही साल में चारों ग्रैंडस्लैम जीतने वाली स्टेफी ग्राफ (1988) के बाद पहली महिला खिलाड़ी बन सकती है। सेरेना अब तक 21 ग्रैंडस्लैम जीत चुकी है और उससे ज्यादा ग्रैंडस्लैम खिताब सिर्फ ग्राफ (22) और मार्गरेट कोर्ट (24) ने जीते हैं। 
 
जोकोविच ने इस साल आॅस्ट्रेलियाई ओपन और फिर विम्बलडन जीता और अब तक वह नौ ग्रैंडस्लैम जीत चुके हैं। विम्बलडन फाइनल हारने वाले दूसरी रैंकिंग प्राप्त रोजर फेडरर की नजरें छठे अमेरिकी ओपन खिताब पर होगी। ब्रिटेन के एंडी मर्रे, स्पेन के रफेल नडाल और फ्रेंच ओपन चैम्पियन स्टान वावरिंका, गत चैम्पियन मारिन सिलिच और पांचवीं रैंकिंग वाले केइ निशिकोरि भी इस सूची में हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »