09 May 2024, 05:10:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सानिया मिर्जा बनेंगी खेल रत्न!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2015 8:35PM | Updated Date: Jul 19 2015 8:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सानिया मिर्ज़ा का नाम राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए भेजा जा सकता है। विंबलडन में महिला डबल्स का ख़िताब जीतने वाली सानिया का नाम देश के सर्वोच्च खेल सम्मान के लिए बढ़ाने का मन खेल मंत्रालय बना चुका है।

सूत्रों के मुताबिक, सानिया ने ख़ुद इस पुरस्कार के लिए आवेदन नहीं किया है लेकिन अगर मंत्रालय चाहे तो खिलाड़ी का नाम पुरस्कार के लिए आगे बढ़ा सकता है।
 
सानिया इसी साल अप्रैल में महिला डबल्स में वर्ल्ड नंबर एक खिलाड़ी बनी है। इससे पहले सानिया को 2004 में अर्जुन अवॉर्ड और 2006 में पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है।
 
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ एथलीटों ने अवॉर्ड के लिए अपना नाम सरकार को भेजा है, जिसमें स्कॉवश से दीपिका पल्लिकल, बैडमिंटन से पीवी सिंधू और हॉकी से सरदार सिंह के नाम प्रमुख हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »