26 Apr 2024, 05:29:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया ने युकी की तारीफ के पुल बांधे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2015 5:31PM | Updated Date: Jul 19 2015 5:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सर्बिया के खिलाफ पिछले मुकाबले में निर्णायक पांचवां मैच गंवाने के बाद युकी भांबरी को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी और इस युवा टेनिस खिलाड़ी ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ निर्णायक मैच जीतकर भारत को डेविस कप विश्व ग्रुप प्ले आॅफ में जगह दिलाकर इसकी भरपाई की।

इन दोनों मुकाबलों के निर्णायक मैचों में युकी के प्रतिद्वंद्वियों फिलिप क्राजिनोविच (सितंबर 2014 में) और माइकल वीनस के स्तर पर बहस की जा सकती है लेकिन इस तथ्य को नहीं नकारा जा सकता कि निर्णायक मैच में दबाव काफी अधिक होता है और युकी इससे उबरने में सफल रहे।

भारत ने सर्बिया के खिलाफ मुकाबला 2-2 से बराबर कराया था जिसके बाद युकी को निर्णायक मैच खेलने का मौका मिला लेकिन वह क्राजिनोविच को नहीं हरा पाए। युकी की जीत भारत को विश्व ग्रुप में जगह दिला देती।

लेकिन आज सब कुछ अलग था। आज न्यूजीलैंड के खिलाफ युकी भारत की जीत के हीरो रहे। पहले दिन सोमदेव देववर्मन की हार से जब भारत पर दबाव बन गया था तब युकी ने एकल मुकाबला जीतकर भारत को बराबरी दिलाई और आज वीनस को हराकर मेहमान टीम की जीत सुनिश्चित की।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »