20 Apr 2024, 05:49:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टेनिस : सेमीफाइनल में हारे पेस और डेनियल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2019 2:53PM | Updated Date: Jul 21 2019 2:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के लिएंडर पेस और उनके जोड़ीदार मार्कस डेनियल को न्यूपोर्ट में हॉल ऑफ फेम ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल सेमीफाइनल में नजदीकी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। तीसरी सीड पेस और डेनियल को स्पेन के मार्सेल ग्रेनोलर्स और यूक्रेन के सर्जेई स्टाखोवस्की की जोड़ी ने एक घंटे 36 मिनट में 3-6, 7-6 (8), 11-9 से हराया। पेस और डेनियल को इस प्रदर्शन से 9180 डॉलर और 90 अंक मिले। पेस इस टूर्नामेंट में पहली बार 1995 में खेले थे और उसके 24 साल बाद भी वह इस टूर्नामेंट में खेले।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »