26 Apr 2024, 13:41:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सेंसेक्‍स 27 हजार के पार, निफ्टी 8,200 के ऊपर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 8 2015 2:40PM | Updated Date: May 8 2015 2:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। संस्थागत और खुदरा निवेशकों की लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स कारोबार शुक्रवार को दिन में 510 अंक से अधिक उछल कर 27,000 के ऊपर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टाक एक्सचेंज निफ्टी भी फिर 8,200 के स्तर से ऊपर पर पहुंच गया।
 
मैट मुद्दे को उच्च स्तरीय समिति को सौंपे जाने के सरकार के फैसले के बाद बाजार में यह तेजी आई है। इसके अलावा डाॅलर के मुकाबले रूपए के 20 महीने के निम्न स्तर से ऊपर आने से भी धारणा मजबूत हुई। विदेशी मुद्रा बाजार में रूपया 32 पैसे मजबूत होकर 63.91 पर चल रहा था। यह कल 69 पैसे या 1.09 प्रतिशत टूटकर 20 महीने के निम्न स्तर 64.23 पर बंद हुआ था। वाहन, रीयल्टी, बैंकिंग, पूंजीगत वस्तुओं, सरकारी कंपनियों, धातु तथा आईटी शेयरों की अगुवाई में यह तेजी आई।
 
कारोबार के दौरान दोपहर 1.15 मिनट पर 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 510.52 अंक या 1.91 प्रतिशत मजबूत होकर 27,109.63 पर पहुंच गया। पिछले तीन कारोबारी सत्रों में इसमें 891.48 अंक की गिरावट आई थी और साढ़े छह महीने के निम्न स्तर पर चला गया था। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 147.80 अंक या 1.83 प्रतिशत चढ़कर 8,205.10 पर पहुंच गया। कारोबारियों के अनुसार मैट मुद्दे को उच्च स्तरीय समिति को सौंपे जाने के सरकार के फैसले के बाद धारणा मजबूत हुई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »