27 Apr 2024, 08:53:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे सुधरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 30 2016 11:06AM | Updated Date: Sep 30 2016 11:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 16 पैसे सुधरकर 66.69 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। निर्यातकों की ताजा डॉलर बिकवाली से रुपए की धारणा को बल मिला।
    
इसके अलावा विदेशी कोषों का प्रवाह बढ़ने से भी रुपए की धारणा को बल मिला। फारेक्स डीलरों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों की कमजोर शुरुआत तथा अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर की कमजोरी से रुपए की बढ़त सीमित रही।

गुरुवार के कारोबार में रुपया 39 पैसे की जोरदार गिरावट के साथ 66.85 प्रति डॉलर पर आ गया था। यह तीन माह में इसकी एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट थी। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में 107.72 अंक या 0.39 प्रतिशत के नुकसान से 27,719.81 अंक पर आ गया।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »