26 Apr 2024, 06:06:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 58 अंक टूटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2016 12:13PM | Updated Date: Sep 23 2016 12:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुक्रवार के शुरूआती कारोबार में 58 अंक की गिरावट के साथ खुला। एशियाई बाजारों में मिले-जुले रूख के बीच घरेलू बाजार में कुछ शेयरों में हाल में आई तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की जिससे बाजार में गिरावट आई।
   
तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 58.20 अंक या 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 28,714.93 अंक पर खुला। बैंक, आईटी, बिजली तथा एफएमसीजी (रोजमर्रा के उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों) की अगुवाई खंडवार सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई।  पिछले सत्र में सेंसेक्स में 265.71 अंक की तेजी आई थी। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 14.70 अंक या 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,852.75 अंक पर खुला।
  
कारोबारियों के अनुसार हाल में कुछ शेयरों में तेजी के बाद मुनाफावसूली तथा एशिया के अन्य बाजारों में मिले-जुले रूख से बाजार में गिरावट आयी। दो दिन की तेजी के बाद निवेशक सतर्क रूख अपना रहे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »