26 Apr 2024, 12:15:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

बुनियादी ढांचा क्षेत्र के सकारात्मक आंकड़ों से सेंसेक्स 67 अंक मजबूत खुला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2016 11:04AM | Updated Date: Aug 2 2016 11:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स मंगलवार के शुरुआती कारोबार में 67 अंक की बढ़त के साथ खुला। जून में बुनियादी ढांचा क्षेत्र के सकारात्मक आंकड़ों के अलावा इस सप्ताह राज्यसभा में वस्तु एवं सेवा कर विधेयक (जीएसटी) के पारित होने की उम्मीद से बाजार में तेजी आई।
    
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 66.94 अंक या 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 28,070.06 पर मजबूत खुला। एफएमसीजी, पूंजीगत सामान, वाहन, स्वास्थ्य सेवा तथा बैंकिंग शेयरों में तेजी से सेंसेक्स में लाभ दर्ज हुआ है। इससे पिछले दो सत्रों में सेंसेक्स 205.48 अंक टूटा था। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 11.80 अंक या 0.13 प्रतिशत चढ़कर 8,648.35 अंक पर खुला।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »