26 Apr 2024, 17:51:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

बाजार में तेजी का रुख, जुलाई खंड की समाप्ति के बीच 120 अंक चढ़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 28 2016 10:45AM | Updated Date: Jul 28 2016 10:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सेंसेक्स करीब 120 अंक चढ़कर 144.32 पर पहुंच गया और विदेशी पूंजी प्रवाह जारी रहने के बीच बाजार में लगातार दूसरे दिन भी तेजी बरकरार रही।
   
कारोबारियों ने कहा कि इसके अलावा मंत्रिमंडल द्वारा बुधवार को जीएसटी संविधान संशोधन विधेयक में बदलाव को मंजूरी दिए जाने और जुलाई वायदा खंड की समाप्ति से भी बाजार को बल मिला।
   
उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल द्वारा संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी मानसून सत्र में लंबे समय से अटके जीएसटी विधेयक के पारित होने की उम्मीद बढ़ी है।
   
सेंसेक्स गुरुवार के कारोबार में 119.99 अंक या 0.42 प्रतिशत चढ़कर 28,144.32 पर पहुंच गया। सूचकांक पिछले सत्र में 47.81 अंक चढ़कर बंद हुआ था। एनएसई निफ्टी भी 32.85 अंक या 0.38 प्रतिशत चढ़कर 8,648.65 पर चल रहा था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »