26 Apr 2024, 12:16:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

शेयर बाजार में 100 अंकों की उछाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 7 2016 11:08AM | Updated Date: Jun 7 2016 11:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बंबई शेयर बाजार के सूचकांक में मंगलवार के शुरुआती कारोबार के दौरान 100 अंक की बढ़त दर्ज हुई। ऐसा सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच निवेशकों और विदेशी कोषों की ओर से ताजा लिवाली के मद्देनजर हुआ।
   
कारोबारियों ने कहा कि इसके अलावा रुपए में मजबूती और आरबीआर्ई द्वारा आज दिन में जारी होने वाली द्वैमासिक मौद्रिक नीति की समीक्षा से पहले निवेशकों की ओर से लिवाली बढ़ने से बाजार का रुख सकारात्मक हुआ।
   
सूचकांक 100.12 अंक या 0.37 प्रतिशत चढ़कर 26,877.57 पर चल रहा था। सेंसेक्स में पिछले दो सत्रों में 65.69 अंक की गिरावट दर्ज हुई। एनएसई निफ्टी भी 29.40 अंक या 0.36 प्रतिशत चढ़कर 8,230.45 पर चल रहा था।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »