27 Apr 2024, 10:10:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

217 अंकों की बढ़त के साथ खुला सेंसेक्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2016 2:10PM | Updated Date: May 23 2016 2:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सेंसेक्स तीन सत्रों की लगातार गिरावट पर लगाम लगाते हुए सोमवार के शुरुआती कारोबार में 217 अंक से अधिक चढ़ा और निफ्टी 7,800 के स्तर पर फिर से पहुंच गया।
  
कारोबारयिों ने कहा कि एशियाई शेयर बाजार में मजबूती के रझान के बीच खुदरा निवेशकों द्वारा निचले स्तर पर लिवाली से बाजार में तेजी आई।
  
सूचकांक 217.36 अंक या 0.85 प्रतिशत चढ़कर 25,519.26 पर पहुंच गया। पिछले तीन सत्रों में सेंसेक्स में 478 अंकों की गिरावट दर्ज हुई थी। निफ्टी भी 7,800 के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर गया और 70.90 अंक या 0.91 प्रतिशत चढ़कर 7,820.60 पर चल रहा था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »