26 Apr 2024, 22:20:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सेंसेक्स में सकारात्मक वृहत-आर्थिक आंकड़ों के मद्देनजर 372 अंकों की बढ़त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2016 12:37PM | Updated Date: Apr 13 2016 12:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सकारात्मक वृहत-आर्थिक आंकड़ों के बीच आज शुरआती कारोबार में बंबई शेयर बाजार का सूचकांक 372 अंकों की बढ़त के साथ 25,517.78 पर पहुंच गया और एनएसई निफ्टी ने 7,800 का स्तर फिर से प्राप्त कर लिया।

एशियाई बाजार में मजबूती के रझान के अलावा अमेरिका और यूरोप के बाजारों में तेजी से भारतीय शेयर बाजारों के रख का मदद मिली। सूचकांक 372.19 अंक या 1.48 प्रतिशत चढ़कर 25,517.78 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में पिछले दो सत्रों में 471.75 अंकों की बढ़त दर्ज हुई।

एनएसई का सूचकांक निफ्टी एक बार फिर 7,800 के स्तर पर पहुंच गया और 112.35 अंक या 1.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,821.30 पर चल रहा था। कारोबारियों ने कहा कि औद्योगिक उत्पादन में फरवरी के दौरान दो प्रतिशत की वृद्धि और खुदरा मुद्रास्फीति के मार्च के महीने में छह महीने के न्यूनतम स्तर 4.83 प्रतिशत पर आने से भी बाजार को मदद मिली।


 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »