26 Apr 2024, 05:46:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आरबीआई की मौद्रिक नीति की समीक्षा से पहले सेंसेक्स में उछाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2015 1:53PM | Updated Date: Aug 4 2015 1:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बीएसई सेंसेक्स में रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति की समीक्षा से पहले आज के शुरूआती कारोबार में 77 अंक से अधिक उछाल दर्ज हुई। सेंसेक्स ने पिछले चार सत्रों में 727.83 अंकों की तेजी दर्ज की जो आज 77.66 अंक या 0.27 प्रतिशत चढ़कर 28,264.72 पर पहुंच गया। इसी तरह एनएसई निफ्टी 22.10 अंक या 0.25 प्रतिशत चढ़कर 8,565.15 पर पहुंच गया। कारोबारियों ने कहा कि आरबीआई की मौद्रिक नीति की समीक्षा से पहले कोषों और खुदरा निवेशकों की लिवाली बरकरार रहने से बाजार का रुझान प्रभावित हुआ।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »