27 Apr 2024, 04:53:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

क्रिसमस के अवसर पर शेयर बाजार बंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 25 2019 1:28PM | Updated Date: Dec 25 2019 1:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। क्रिसमस का अवकाश होने के कारण बुधवार को भारतीय शेयर बाजार और कमोडिटी बाजार में कारोबार बंद है। पिछले सत्र में शेयर बाजार में बिकवाली के दबाव के कारण सेंसेक्स और निफ्टी कमजोरी के साथ बंद हुए। पिछले सत्र में देश के शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। 

प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 181.40 अंकों की गिरावट के साथ 41,461.26 पर और निफ्टी 48.20 अंकों की गिरावट के साथ 12,214.55 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 181.40 अंकों या 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 41,461.26 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 48.20 अंकों या 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 12,214.55 पर बंद हुआ। अगले दिन गुरुवार से नियमित कारोबार चलेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »