26 Apr 2024, 22:49:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों का पुलिस पिकेट पर हमला, तीन जवान शही

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2018 5:00PM | Updated Date: Dec 11 2018 5:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों ने भीषण हमला किया है। इस हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के तीन जवान शहीद हो गए हैं, एक जवान बुरी तरह घायल हैं। आतंकवादियों ने यह हमला पुलिस पिकेट पर किया था। सूत्रों की माने तो आतंकी सुरक्षाबलों से चार हथियार भी छीन कर ले गए हैं। पुलिस सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि शोपियां के जैनपोरा इलाके में मंगलवार दोपहर आतंकियों ने अचानक से पुलिस पिकेट पर हमला कर दिया। जबतक पुलिसकर्मियों को संभलने का मौका मिलता तब तक उन्हें गोली लग चुकी थी। उधर आतंकी सभी पुलिसकर्मियों के हथियार भी लूटकर ले गए हैं। स्थानीय सूत्रों से मिली खबर में बताया गया है कि सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। घायल पुलिस जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »