27 Apr 2024, 03:11:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

विभिन्न सड़क हादसों में दो महिला समेत तीन की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2018 5:10PM | Updated Date: Dec 5 2018 5:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के ईशीपुर बारहाट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के पास पीरपैती- गोड्डा मुख्य मार्ग पर आज ऑटो रिक्शा के धक्के से एक वृद्धा की  मौत हो गई। मृतका की पहचान हसीना खातून (65 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं, बिहपुर थाना क्षेत्र के सहोरी गांव के समीप कल रात राष्ट्रीय उच्च  मार्ग-31 पर ट्रक की चपेट में आने से जीरा देवी (38 वर्ष) की मौत हो  गई।

मृतका मड़वा गांव की रहने वाली थी। इस दुघर्टना की जानकारी मिलते ही पुलिस  ने मौके पर पहुंच कर ट्रक को जब्त कर लिया, लेकिन चालक और खलासी फरार हो  गया। सूत्रों ने बताया कि गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी गांव के  निकट देर रात बालू लदे एक ट्रैक्टर के अचानक पलट जाने के कारण चालक की  मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विरेंद्र सिंह (40 वर्ष) के रुप में हुई  है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »