27 Apr 2024, 02:35:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

यूपी : मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान हिंसा - दो की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2018 11:27AM | Updated Date: Oct 20 2018 11:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान हुई हिंसा और सांप्रदायिक झड़पों में दो लोगों की मौत हो गई। विजयादशमी के उत्सव के दौरान शुक्रवार को एक बच्ची और एक किशोर की मौत हो गई जबकि एक महिला गोली लगने से घायल हो गई। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि समान तरह की घटनाओं में दर्जनभर लोग घायल हुए हैं। हिंसा की अधिकतर घटनाएं आगरा, कौशांबी और सुल्तानपुर में हुई हैं।
 
जौनपुर के कुसा गांव में विसर्जन जुलूस के दौरान एक ट्रैक्टर ने सात साल की बच्ची को कुचल दिया, जिसके बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, प्रतापगढ़ में खुलजन देवी धाम नहर में विसर्जन के दौरान 15 साल की किशोर की नहर में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कुटिलिया गांव के लोकेश के रूप में हुई है।
 
वहीं, प्रतापगढ़ जिले के विक्रमपुर गांव में उत्सव के दौरान चली गोली 35 साल की अनीता सिंह को जा लगी। सुल्तानपुर के कुरेबार क्षेत्र में भी झड़प हुई। कौशांबी में स्थिति नियंत्रण से बाहर निकल गई। इस दौरान हिंसक झड़प में चार लोग घायल हो गए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »