26 Apr 2024, 19:09:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नीतीश ने चित्रगुप्त नगर मामले में दिए जांच के आदेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2018 2:18PM | Updated Date: Jun 21 2018 2:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजधानी पटना के चित्रगुप्त नगर इलाके में मुफ्त सब्जी नहीं देने पर एक सब्जी विक्रेता को मोटरसाइकिल लूट के झूठे आरोप में जेल भेजे जाने के मामले में आज जांच के आदेश दिए हैं। चित्रगुप्त नगर मामले की जांच पुलिस महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी करेंगे। दो दिनों के अंदर जांच का प्रतिवेदन समर्पित करने का भी दिया आदेश दिया गया है। जांच प्रतिवेदन के आधार पर दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
 
उल्लेखनीय है कि राजधानी पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के चित्रगुप्त नगर में एक मामला प्रकाश में आया है, जिसमें अभियुक्त के अभिभावकों द्वारा यह आरोप लगाया जा रहा है कि स्थानीय पुलिस ने मुफ्त में सब्जी नहीं देने पर 14 वर्षीय किशोर को मोटरसाइकिल लूट के मामले में अभियुक्त बनाकर जेल भेज दिया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »