27 Apr 2024, 09:30:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अलग-अलग दुर्घटना में दो लोगो की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 24 2018 5:22PM | Updated Date: Apr 24 2018 5:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हाजीपुर। बिहार के वैशाली जिले में आज अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगो की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के हाजीपुर-पटना महात्मा गांधी सेतु के पाया संख्या 02 के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान जिले के राजापाकड़ थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव निवासी दीपक राज जायसवाल के रूप में की गयी है। वह अपने घर से पटना जा रहा था। सूत्रों ने बताया कि जिले के सदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर देवरिया चौक के निकट आज अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गयी । मृतक की पहचान रजौली गांव निवासी विजय सिंह (30) के रूप में की गयी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिये हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »