27 Apr 2024, 09:42:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

CM योगी की रैली में जबरन महिला का बुर्का उतरवाया गया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2017 12:08PM | Updated Date: Nov 22 2017 12:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुसलमानों के शक की नजर से देखे जाने का नया मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक रैली में शामिल होने गई मुस्लिम महिला का पुलिस ने सरेआम जबरदस्ती बुर्का उतरवा दिया और उसे जब्त कर लिया। इस घटना से मुस्लिम समुदाय में जबरदस्त नाराजगी है और इसे महिलाओं का अपमान कहा जा रहा है। खबरों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनावों के प्रचार के लिए मंगलवार को बलिया में मुख्यमंत्री की रैली थी। इस रैली में हिस्सा लेने के लिए यह महिला भी गई थी।
 
अपने धार्मिक रीति-रिवाज के मुताबिक उसने बुर्का पहना हुआ था, जिसे पुलिस ने जबरदस्ती उतरवा दिया। कुछ लोग इस महिला को बीजेपी की ही कार्यकर्ता बता रहे हैं।मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि सायरा नाम की यह महिला जैसे ही रैली स्थल पर पहुंची वहां मौजूदा पुलिस ने उसे बुर्का उतारने को कहा, जिस पर महिला ने ऊपर का बुर्का उतारकर साड़ी के पल्लू से चेहरा ढक लिया।
 
लेकिन पुलिस ने जबरदस्ती करके उसका नीचे का बुर्का भी उतारकर जब्त कर लिया।एक न्यूज बेवसाइट के मुताबिक मामले की जानकारी मिलने पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य मौलाना खालिद राशिद फिरंगी महली ने कहा कि, “रैली की भीड़ में महिला का बुर्का उतरवाना और उसे छीन लेना गैर कानूनी है, पुलिसवालों को इसकी सजा मिलनी चाहिए।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »