26 Apr 2024, 21:21:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

केंद्रीय मंत्री हेगड़े ने टीपू को बताया हिंदू विरोधी, कहा- मुझे कार्यक्रम में न बुलाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2017 1:50PM | Updated Date: Oct 21 2017 3:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। कर्नाटक में टीपू सुल्तान जयंती मनाई जा रही है। इसी के उपलक्ष्य में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने केंद्रीय कौशल विकास राज्य मंत्री अनंत कुमार हेगड़े को आमंत्रित किया था। इसके जवाब में हेगड़े ने सिद्धारमैया को खत लिखकर टीपू सुल्तान की जयंती समारोह में शामिल होने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सचिवालय और उत्तरी कन्नडा के उपायुक्त को पत्र लिखकर कहा कि वे 10 नवंबर को होने वाले इस आयोजन में उनका (हेगड़े) नाम शामिल न करें। उन्होंने कहा कि टीपू सुल्तान को 'बर्बर हत्यारा' और 'बलात्कारी' , वह हिंदू विरोधी था इसलिए उसकी जयंती में शामिल नहीं होना चाहते।
 
वहीं हेगड़े के खत पर कर्नाटक मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे राजनीतिक मुद्दा बनाया जा रहा है। अंग्रेजों के खिलाफ चार युद्ध हुए और टीपू ने चारों में उनके खिलाफ मोर्चा लिया था। सिद्धारमैया ने कहा कि टीपू सुल्तान की जयंती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी केंद्रीय और राज्य स्तरीय नेताओं आमंत्रण भेजा गया है अब यह उन पर निर्भर करता है कि वो इसमें शामिल होते हैं कि नहीं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »