26 Apr 2024, 17:59:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गुरुग्राम की महिला से चलती कार में गैंगरेप, ग्रेटर नोएडा में फेंक फरार हुए आरोपी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2017 10:22AM | Updated Date: Jun 20 2017 10:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा में एक महिला के साथ चलती कार में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने महिला को हरियाणा के सोहना से अगवा किया था। अगवा करने के बाद वारदात को अंजाम देकर पीड़िता को ग्रेटर नोएडा के कासना इलाके में फेंक दिया। फिर वहां से आरोपी फरार हो गए। पुलिस अभी तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। 

 
एफआईआर दर्ज
मामला सामने आने के बाद ग्रेटर नोएडा पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। गौतम बुद्ध नगर जिले के एसएसपी लव कुमार ने बताया, पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। हमारी एक टीम हरियाणा के सोहना के लिए रवाना हो चुकी है। 35 साल की महिला को तीन लोगों ने स्विफ्ट कार में अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया।
 
तीन लोगों ने किया था अगवा 
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के सोहना की रहने वाली 35 साल की महिला को तीन लोगों ने स्विफ्ट कार से सोमवार की शाम 8 बजे अगवा कर लिया। इसके बाद रात भर सोहना की सड़कों पर घुमाते रहे और गैंगरेप करते रहे। इसके बाद पीड़िता को ग्रेटर नोएडा के कासना इलाके में लाकर फेंक दिया। 
 
शराब के नशे में थे आरोपी
मंगलवार की सुबह लोगों की नजर महिला पर पड़ी। इसके बाद लोगों ने ग्रेटर नोएडा पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने महिला को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और  एक टीम हरियाणा भेज दी है।  पुलिस ने मौके से कई शराब की बोतलें भी बरामद की है, जिससे साफ होता है कि आरोपी शराब के नशे में थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »