08 Sep 2024, 05:20:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

900 रुपये चुराने का था आरोप, हत्या के बाद पेड़ से टांगा 12 साल के बच्चे का शव, मां बोली-पड़ोसी ने की हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 3 2024 12:12PM | Updated Date: Jun 3 2024 12:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर से एक 12 साल के बच्चे की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 900 रुपये की चोरी के आरोप में मासूम की हत्या कर शव को पेड़ से टांग दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। 

यह घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के दुबियाही गांव में हुई। जहां एक 12 साल के मासूम बच्चे का शव पेड़ से टंगा मिला। मृत बच्चे की पहचान मकेश्वर महतो के पुत्र विवेक कुमार के तौर पर हुई है। जिस पर 900 रुपये की चोरी का आरोप था। बताया जा रहा है कि पंचायत में विवेक ने रुपये के चोरी करने की बात को स्वीकार किया था। 

पिता ने पंचायत में रुपये लौटाने की बात भी कही थी। उसी रात विवेक गायब हो गया था और सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला। मृतक बच्चे की मां संगीता देवी ने रुपये चोरी के मामले में हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया था। बताया जा रहा है कि विवेक ने पास के ही पोखरैरा गांव से एक व्यक्ति के घर से पैसे चुराए थे। 

इस मामले पर एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया कि एक बच्चे का शव बरामद किया गया है। घटना स्थल पर से FSL टीम भी जांच कर रही हैं और नमूनों को संकलित किया जा रहा है। परिजन के बयान पर शिकायत दर्ज कर ली गई है। उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »