04 May 2024, 02:31:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मालदा में CM ममता बनर्जी ने महिलाओं संग किया डांस, ड्रम भी बजाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2024 6:27PM | Updated Date: Apr 20 2024 6:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मालदा। पश्चिम बंगाल के मालदा में सीएम ममता बनर्जी ने मंच पर डांस किया और ड्रम बजाया। उन्हें एक सार्वजनिक रैली के दौरान ऐसा किया। इसका वीडियो भी सामने आया है। ममता बनर्जी अपने बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं। हालही में उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा था और कहा था कि अगर बीजेपी को सत्ता में आने से रोका नहीं गया तो लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा। कूचबिहार में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि सरकार में आने के बाद बीजेपी लोगों के खाने और सोने की आदतों को भी तय करेगी। आपको सुबह की चाय के साथ गौमूत्र और दिन के खाने के साथ गोबर खाने के लिए कहेंगे। इनका फिर से सत्ता में आना हर व्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए खतरा है।

बंगाल की सीएम ने कहा, 'वे (बीजेपी) लोग तय करेंगे कि आप क्या खाएंगे। बीजेपी सुबह की चाय के साथ गौमूत्र पीने और दोपहर के भोजन के साथ गोबर खाने के लिए कहेगी। भाजपा का मकसद लोगों के जीवन में हर पहलू को कंट्रोल करना है। आप क्या खाते हैं, कहां जाते हैं, कितना सोते हैं और किससे मिलते हैं, इसपर भी उनकी नजर रहेगी।'

ममता बनर्जी ने दावा किया कि अगर देश के लोकतंत्र और आजादी को बचाना चाहते हैं तो बीजेपी के शासन को हटा दें, तभी देश को बचाया जा सकता है। अगर ये पार्टी चुनाव में जीतकर सत्ता में आती है तो फिर देश में कोई चुनाव नहीं होंगे। वे देश में वन लीडर, वन नेशन, वन भाषण और वन भोजन चाहते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »