29 Mar 2024, 16:06:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महाराष्ट्र सरकार ने स्कूलों को नोटिस जारी कर दी चेतावनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2020 7:55PM | Updated Date: Jan 14 2020 7:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के उपनगर मुलुंड में एक स्कूल में नागरिकता (संशोधन) कानून 2019 (सीएए) पर कल हुयी चर्चा के बाद कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र सरकार में स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने सभी स्कूलों को नोटिस जारी कर सीएए और एनआरसी पर किसी भी तरह के कार्यक्रम आयोजित नहीं करने का निर्देश दिया है।
 
रिपोर्ट के अनुसार उन्­होंने भारतीय जनता पार्टी को इसके लिए जिम्­मेदार ठहराते हुए कहा कि राज्­य सरकार स्कूलों को राजनीति का अखाड़ा बनाने की अनुमति नहीं देगी। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे इस मुद्दे पर पहले ही नाराजगी जता चुके हैं। कांग्रेस प्रवक्‍­ता सचिन सावंत ने सोमवार को ट्वीट किया था और वर्षा गायकवाड से मांग की थी कि ‘महाराष्­ट्र भाजपा के ऐसे सभी कार्यकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, जो बच्चों के साथ खेल रहे हैं और स्कूली शिक्षा का राजनीतिकरण कर रहे हैं।’
 
महाराष्ट्र के भाजपा उपाध्­यक्ष किरीट सोमैया  ने कहा कि सीएए जागरुकता अभियान में हिस्‍­सा लेने वाले मुलुंड के दयानंद स्­कूल को राज्­य सरकार की ओर से नोटिस जारी करना निंदनीय है। सोमैया ने कहा कि भाजपा नोटिस के खिलाफ पुलिस में शिकायत करेगी। उन्होंने कहा कि सीएए विधेयक संसद के दोनों सदनों से पारित होने और राष्‍­ट्रपति की मुहर के बाद कानून बना है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर कोई नागरिक या स्­कूल, संसद से पारित कानून को लेकर जागरुकता अभियान चलाता है तो किसी को भी कोई आपत्ति क्यों है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »