27 Apr 2024, 08:52:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने लंबी दूरी की 47 ट्रेनें रद्द की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2019 2:18AM | Updated Date: Dec 14 2019 2:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिलीगुड़ी। नागरिकता विधेयक के विरोध में  असम में जारी आंदोलन और व्यापक प्रदर्शन के मद्देनजर पूर्वोत्तर सीमांत  रेलवे (एनएफआर) ने लंबी दूरी की 47 ट्रेनों का संचालन 13 से 19 दिसम्बर की  अवधि में स्थगित कर दिया है। एनएफआर के प्रवक्ता ने बताया कि कुछ  ट्रेनों को गंतव्य से पहले समाप्त कर दिया जायेगा जबकि अन्य गाड़यिों को  पुनर्निधारित समय पर चलाया जायेगा।
 
 
 
15665 गुवाहाटी-दीमापुर-गुवाहाटी बीजी,  15959 हावड़ा-डिब्रूगढ़ कामरूप, 15717 गुवाहाटी-मरियनी इंटरसिटी और 13173  सियालदह-अगरतला कंचनजंघा एक्सप्रेस शुक्रवार 13 दिसम्बर को रद्द रही जबकि  15959/15960 हावड़ा-डिब्रूगढ़-हावड़ा कामरूप, 15928/15927 न्यू  तिनसुकिया-रांगिया-न्यू तिनसुकिया, 15907 तिनसुकिया-नाहरलगुन इंटरसिटी,  12067/12068 गुवाहाटी-जोरहाट-गुवाहाटी  जनशताब्दी, 15717/15718 गुवाहाटी-मरियानी-गुवाहाटी इंटरसिटी, 13282  राजेंद्रनगर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस, 13175 सियालदह-सिलचर कंचनजंघा,  12503 बेंगलुरू-अगरतला हमसफर एक्सप्रेस,  05819/05820 डिब्रूगढ़-डेकरगांव-डिब्रूगढ़ स्पेशल, 55901/55902  लुमंडिग-तिनसुकिया-लुमंडिग पैसेंजर, 55903/55904 दिमापुर-मरियानी-दिमापुर  पैसेंजर, 55909/55910 सिमलुगुड़ी-डिब्रूगढ़-सिमलुगुड़ी पैसेंजर,  55913/55914 जोरहाट-तिनसुकिया-जोरहाट, 55605/55606  डिब्रूगढ़-मुरकोंगसेलेक-डिग्रूगढ़ पैसेंजर , 75902/75903  लेडो-डिब्रूगढ़-लेडो और 75911/75912 डिब्रूगढ़-डांगरी-डिब्रूगढ़ डेमू 14  दिसम्बर को रद्द रहेगी। इसी प्रकार 15 दिसम्बर को 15960 डिग्रूगढ़-हावड़ा कामरूप, 15967 रांगिया-डिब्रूगढ़, 15908  नाहरलगुन-तिनसुकिया इंटरसिटी, 15718 मरियानी-गुवाहाटी इंटरसिटी, 13174  अगरतला-सियालदह कंचनजंघा, 55914 तिनसुकिया-जोरहाट पैसेंजर, 55605/55606  मुरकोंगसेलेक-डिब्रूगढ़-मुरकोंगसेलेक पैंसेजर, 75906/75907  डिब्रूगढ़-लेडो-डिब्रूगढ़ डेमू  रद्द रहेगी , जबकि 15960 डिब्रूगढ़-हावड़ा कामरूप, 13281 न्यू तिनसुकिया-राजेंद्रनगर  एक्सप्रेस, 13176 सिलचर-सियालदह कंचनजंघा एक्सप्रेस 16 दिसम्बर को नहीं  चलेगी। सबसे अधिक लंबी दूरी की ट्रेन 15906 डिब्रूगढ़-कन्याकुमार विवेक एक्सप्रेस 19 दिसम्बर को रद्द रहेगी। प्रवक्ता के मुताबिक कुछ ट्रेनों को गंतव्य से पहले समाप्त कर दिया जायेगा जबकि कुछ गाड़यिां पुनर्निधारित समय पर चलाई जायेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »