28 Mar 2024, 23:28:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बाराबंकी में शादी के दौरान हर्ष फायरिंग, दो लोग घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2019 10:45AM | Updated Date: Dec 8 2019 10:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के देवा क्षेत्र में शादी के दौरान की गई हर्ष फायरिंग  में गोली लगने से दो लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देवा इलाके के नई बस्ती में भगवान सिंह की बेटी के शादी समारोह में उसका चाचा रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग करने लगा और गोली उसमें ही फंस गई । जैसे ही उसने गोली निकालने के लिए  रिवाल्वर खोली तभी अचानक गोली पास बैठे जसपाल और अमन के पैरों में लग गई,जिससे दोनों घायल हो गये।
 
घायलों को तत्काल लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में विवाह की रस्म अदा की और रात को बारात विदा कराने के बाद आरोपी फरार हो गया । शुरुआती जांच में पता चला कि गोली चलाने वाला सेना का जवान है । इस सिलसिले में मामला दर्ज करा दिया गया है। पुलिस छानबीन कर रही है।
    
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »