29 Mar 2024, 17:03:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुख्यमंत्री करेंगे करनाल में भगवद्गीता द्वार का उद्घाटन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2019 7:20PM | Updated Date: Dec 7 2019 7:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आठ दिसम्बर को करनाल में नगर निगम द्वारा निर्मित श्रीमद्भगवद्गीता द्वार का उदघाटन करेंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुये बताया कि लगभग 20 फुट उंचे इस भव्य द्वार पर भगवान श्रीकृष्ण की विराट प्रतिमा भी स्थापित की गई है। इस द्वार पर अनुमानित 95 लाख रुपये की लागत आई है। मुख्यमंत्री इसके बाद इसी स्थान से गीता जयंती महोत्सव के अंतर्गत निकाली जाने वाली नगर शोभा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस शोभायात्रा में जियो गीता और रामलीला कमेटी के अलावा विभिन्न विद्यालयों और सामाजिक संगठनों की ओर से गीता के 18 अध्यायों पर आधारित सुंदर झांकियां शामिल रहेंगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »