26 Apr 2024, 20:45:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश में 25 नवंबर के बाद पड़ेगी तेज सर्दी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2019 9:01PM | Updated Date: Nov 20 2019 9:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश में 25 नवंबर के बाद सर्दी में तेजी आने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वरिष्ठ वैज्ञानिक ए के शुक्ला ने ‘‘यूनीवार्ता’’ को बताया कि अभी दक्षिण पश्चिम राजस्थान में ऊपरी वायुमंडल में 1.5 किमी ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिससे मध्यप्रदेश में हल्के बादल छाये हुए हैं। परिणामस्वरुप तापमान में अपेक्षानुसार गिरावट नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि पश्चिम विक्षोप भी अभी काफी दूर इरान के आसपास है, लेकिन 25 नंवबर के बाद सर्द हवाओं के रफ्तार से आने पर रात्रि का पारा लुढ़कने लगेगा। साथ ही दिन में भी ठंडी हवाओं का प्रभाव रहेगा।

राजधानी भोपाल में भी कल रात्रि बादल छा जाने से गिरता हुआ पारा थम ही नहीं गया बल्कि तापमान में वृद्धि हो गई। तो दिन के तापमान में गिरावट आ गई। धूप के कारण दिन का मौसम जरुर सामान्य सा लगा लेकिन सूर्यास्त होते ही हवाओं में ठंडक घुल गई। भोपाल में आज अधिकतम तापमान कल तुलना में 1.7 डिग्री की गिरावट के साथ 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। जबकि रात्रि का तापमान 2.5 डिग्री बढ़कर 17 डिग्री पर पहुंचा, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री अंकित हुआ। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 9 डिग्री आज भी बैतूल में ही रहा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »