29 Mar 2024, 13:18:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सागर पुलिस अधीक्षक ने तीन पुलिस कर्मचारियों को लाइन हाजिर किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2019 2:51PM | Updated Date: Nov 14 2019 2:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सागर। मध्यप्रदेश के सागर में पुलिस अधीक्षक ने तीन पुलिस कर्मचारियों को सरकारी काम में लापरवाही बरतने के आरोप में आज लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार अयोध्या फैसला आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिये सागर जिले के सानोधा थाने के पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इस दौरान सानोधा थाने के सहायक उपनिरीक्षक बी आर छारी, हवलदार गोविंद कोहली और आरक्षक आर एन शुक्ला ने अपने निर्धारित स्थान पर ड्यूटी नहीं दी और डुंगासरा गांव में लगे मेले में राई नृत्य का लुफ्त उठते हुए कैमरे में कैद हो गए। इस मामले की जाँच पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने एएसपी राजेश व्यास से कराई। आज जाँच रिपोर्ट आने पर उन्होंने तीनों पुलिस कर्मचारियों को लाइन हाजिर कर दिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »