27 Apr 2024, 09:38:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दीपोत्सव पर अयोध्या को 373 करोड़ की सौगात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2019 12:49PM | Updated Date: Oct 22 2019 12:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में इस बार भव्य दीपावली होने जा रही है जिसके तहत पांच लाख 50 हजार दीप जलाकर पूरे अयोध्या को जगमग किया जायेगा साथ ही मुख्यमंत्री अयोघ्या को 373 करोड़ 69 लाख रूपए की सौगात भी देंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार लगातार तीसरे साल भव्य दीपोत्सव पर अयोध्यावासियों को 373 करोड 69 लाख रूपए की सौगात मिलने जा रही है। अयोध्या में पूरी हो चुकी 15 बड़ी परियोजनाओं के लोकार्पण की पूरी तयारी कर ली गई है दीपोत्सव के मुख्य उत्सव 26 अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामकथा पार्क से इसे समर्पित करेंगे।
 
इसमें मेडिकल कॉलेज का निर्माण, राम की पैड़ी में अविरल जल प्रवाह,  गुप्तारघाट पर नए घाट का निर्माण, भजन संध्या स्थल, जिला महिला चिकित्सालय में सौ बेड का मैटरनिटी सेंटर, अयोध्या के प्रवेश व निकासी द्वार समेत अन्य  योजनाएं शामिल हैं। मौजूदा समय में अधिकतर निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। राम की पैड़ी पर अविरल जल प्रवाह, राम की पैड़ी की रिमाडलिंग, भजन संध्या  स्थल समेत कुछ विकास कार्यों में हल्की-फुल्की कसर रह गई है।  
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »