26 Apr 2024, 22:20:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कर्नाटक में बाढ़ से पेरेडोरु-हरीखंडीज मार्ग ध्वस्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2019 2:40PM | Updated Date: Oct 16 2019 2:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उडुपी। कर्नाटक के उडुपी जिले में बाढ़ के तेज बहाव के कारण भैरमपल्ली ग्राम पंचायत इलाके में डोपाडाकट्टे को जोड़ने वाली सड़क बह गई और पेरडोरू और हरिखंडिगे के बीच मुख्य सड़क का संपर्क कट गया। जिले के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार की शाम बिजली और गरज के साथ हुई भारी बारिश ने उडुपी को तबाह कर दिया और जिले के विभिन्न हिस्सों में कहर बरपाया।
 
इस दौरान 40 एकड़ से अधिक की भूमि में धान की फसलें बर्बाद हो गईं। बाढ़ के पानी ने बागवानी फसलों के साथ किये गये वृक्षारोपण को भी प्रभावित किया है। भैरमपल्ली में कुछ घरों में बाढ़ का खतरा अभी भी बना हुआ है। भारी बारिश से बिजली की आपूर्ति भी बाधित हुई है। बिजली के पोल सड़क पर गिरने से आसपास के गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं। नुकसान को ठीक करने और बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »