19 Mar 2024, 09:27:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ग्रामीण महिलाओं का सशक्तीकरण कर रही बंगाल सरकार : ममता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2019 3:34PM | Updated Date: Oct 15 2019 3:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि बंगाल स्व सहायता समूहों के जरिए ग्रामीण महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए सरकार काम कर रही है। बनर्जी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘आज अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस है। हमारी सरकार स्व सहायता समूहों के जरिये ग्रामीण महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए काम कर रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस मामले में ‘आनंदाधारा’ योजना काफी सफल रही है।
 
हमने महिलाओं को पालने के लिए पशु वितरित किये हैं ताकि उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके।’’ गौरतलब है कि कृषि एवं ग्रामीण विकास, खाद्य सुरक्षा बेहतर बनाने और ग्रामीण निर्धनता के उन्मूलन में ग्रामीण महिलाओं के योगदान और महत्वपूर्ण भूमिका को मान्यता देने के लिए सबसे पहले 15 अक्टूबर 2008 को अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस मनाया गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »